सारा ने वीडियो शेयर कर दिखाई 2021 की झलक, ‘लाइगर’ से सामने आया विजय देवरकोंडा का फर्स्ट लुक
By: RajeshM Fri, 31 Dec 2021 12:35:59
एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'अतरंगी रे' 24 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। सारा को इस फिल्म के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साल के अंतिम दिन शुक्रवार को सारा ने 2021 का री-कैप दिखाया है। इसमें वे 'जलपरी' बन पानी में गोते लगाती दिख रही हैं।
सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। सारा को कई बार पानी में गोते लगाते देखा जा रहा है, तो कभी उन्हें पहाड़ पर चढ़ते और साइकिल चलाते देखा जा सकता है। सारा ने कैप्शन में लिखा, '2021 के क्षण जिन्होंने मुझे सबसे अधिक जीवंत महसूस कराया।'
क्लिप के बैकग्राउंड में फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर की आवाज में जिंदगी न मिलेगी दोबारा फिल्म का डायलॉग ‘दिलों में बेताबियां लेकर चल रहे हो तो जिंदा हो तुम’ सुन रहा है। सारा का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसे देखते ही देखते लाखों लाइक मिल चुके हैं। सारा इन दिनों मध्य प्रदेश में विक्की कौशल के साथ शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में विक्की और सारा का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सारा, विक्की संग बाइक राइड का आनंद उठाती नजर आईं।
लाइगर फिल्म में विजय के अपोजिट हैं अनन्या पांडे
विजय
देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। विजय के
अपोजिट एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं। डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ और प्रोड्यूसर
करण जौहर हैं। पहली झलक में विजय मुंबई की गलियों में बड़े हुए एक चायवाले
के रोल में दिख रहे हैं जो मार्शल आर्ट्स फाइट लड़ता है और दुनिया की किसी
टॉप मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) लीग में, दुनिया भर के टॉप फाइटर्स को ललकार
रहे हैं। उनके कई लुक नजर आ रहे हैं। उनके बाल, बॉडी सब बहुत दमदार है। एक
सीन में विजय के साथ एक्टर रोहित रॉय भी हैं। दुनिया के टॉप बॉक्सर में से
एक अमेरिका के माइक टायसन भी ‘लाइगर’ का हिस्सा हैं। विजय की पहली
पैन-इंडियन फिल्म ‘लाइगर’ 25 अगस्त 2022 को हिंदी और तेलुगु के साथ-साथ
मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़े :
# New Year 2022 : पहले 1 जनवरी को नहीं मनाया जाता था नया साल! जानें इसका अनोखा इतिहास
# दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल आज होगी खत्म, NEET-PG काउंसलिंग में देरी से थे नाराज
# भारत में ओमिक्रॉन के केस 1000 पार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 450 केस, देश की पहली मौत भी यहीं